हथियार के बल सीएसपी संचालक से एक लाख पैंसठ हजार की लूट

बखरी : बुधवार को बखरी में एक सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े रुपया लूटने का मामला प्रकाश में आया है .प्राप्त जानकारी के मुताबिक चकहम्मीद पीएनबी बैंक के सीएसपी संचालक श्याम कुमार सिंह मुख्य बाजार के पीएनबी बैंक शाखा से 1,65,000 रुपया निकासी कर चकहम्मीद अपने साथी अमित पोद्यार के साथ बाइक से जा रहे थे. […]

बखरी : बुधवार को बखरी में एक सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े रुपया लूटने का मामला प्रकाश में आया है .प्राप्त जानकारी के मुताबिक चकहम्मीद पीएनबी बैंक के सीएसपी संचालक श्याम कुमार सिंह मुख्य बाजार के पीएनबी बैंक शाखा से 1,65,000 रुपया निकासी कर चकहम्मीद अपने साथी अमित पोद्यार के साथ बाइक से जा रहे थे.

तभी सलौना-चकहम्मीद पथ के समीप दो बाइक पर चार की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक को रोक बाइक के पीछे बैठे अमित पोद्दार को हथियार सटा दिया. वहीं श्याम कुमार सिंह से अपराधियों ने रुपया लूट कर जाते समय उसे धक्का मार गिरा दिया. वहीं दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक राउंड हवाई फायरिंग करते हुए भागते बना.
घटनास्थल पर डीएसपी ओमप्रकाश, बखरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पासवान, गढ़पुरा थानाध्यक्ष प्रतोश कुमार पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये. बताते चलें कि पांच माह पूर्व अमित से ही पांच लाख रुपये लूटे गये थे. उस समय भी अपराधियों ने गोली चलाने के बाद घटना को अंजाम दिया था. इधर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >