अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित ज्ञान भारती स्कूल के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी,जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृत युवक की पहचान फुलबड़िया थाना क्षेत्र के फुलबड़िया -2 निवासी मो रुस्तम के पुत्र मो मजाद के रूप में की […]

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित ज्ञान भारती स्कूल के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी,जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

मृत युवक की पहचान फुलबड़िया थाना क्षेत्र के फुलबड़िया -2 निवासी मो रुस्तम के पुत्र मो मजाद के रूप में की गयी. वहीं घायल की पहचान मो सद्दाम के रूप में की गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि मो मजाद अपने रिश्तेदार को दवाई पहुंचाने शहर के पोखड़िया स्थित एक निजी अस्पताल में गया था. वापस फुलबड़िया लौटने के क्रम में ट्रक की चपेट में आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >