अनशन पर बैठे कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार

बेगूसराय(कोर्ट) : शाम्हो पुलिस ने जब जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ता शाम्हो थाने के बिजुलिया निवासी आरोपित दिलीप कुमार सिंह को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार के न्यायालय में उपस्थित कराया तो उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब आरोपित ने स्वहस्तलिखित आवेदन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को देकर बताया कि वह 16 दिसंबर को […]

बेगूसराय(कोर्ट) : शाम्हो पुलिस ने जब जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ता शाम्हो थाने के बिजुलिया निवासी आरोपित दिलीप कुमार सिंह को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार के न्यायालय में उपस्थित कराया तो उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब आरोपित ने स्वहस्तलिखित आवेदन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को देकर बताया कि वह 16 दिसंबर को शाम्हो प्रखंड मुख्यालय पर एनआरसी के विरोध में तथा शाम्हो मटिहानी गंगा पर पुल निर्माण की मांग को लेकर अनशन पर बैठा था. तभी पुलिस ने उसे झूठा केस में गिरफ्तार कर लिया है. जब तक इस मुकदमा की निष्पक्ष जांच नहीं होती है तब तक वह अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे.

न्यायालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित के आवेदन को पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारी एवं पुलिस के बड़े आला पदाधिकारी को भेजने का आदेश दिया. ज्ञात हो कि शाम्हो पुलिस ने आरोपित को शाम्हो थाना कांड संख्या 48/ 18 में गिरफ्तार की है. जिस मुकदमा में अन्य आरोपितों के साथ मिलकर आरोपित पर ग्रामीण रामानंद सिंह के ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >