बेगूसराय : नागरिकता बिल के विरोध में प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के इशारों पर खास समुदाय के वही लोग कर रहे हैं जो भारत पाकिस्तान के मैच में पाकिस्तान की जीत पर पटाखे फोड़ते हैं. जबकि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने सदन में साफ तौर पर कहा है कि यह बिल किसी की नागरिकता समाप्त करने के लिये नहीं है बल्कि वैसे लोग जो अन्य देशों में प्रताड़ित हो रहे हैं उन्हें देने के लिये है.उक्त बातें सोमवार को बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रिफाइनरी टाउनशिप रशियन गेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही.
देश को कमजोर करने के लिए हो रहा है प्रदर्शन : गिरिराज
बेगूसराय : नागरिकता बिल के विरोध में प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के इशारों पर खास समुदाय के वही लोग कर रहे हैं जो भारत पाकिस्तान के मैच में पाकिस्तान की जीत पर पटाखे फोड़ते हैं. जबकि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने सदन में साफ तौर पर कहा है कि यह बिल किसी की नागरिकता समाप्त करने […]

उन्होंने कहा कि आज सुनियोजित तरीके से देश को कमजोर करने के लिये एक खास समुदाय के लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं.पटना,दिल्ली के बाद अब बेगूसराय के बलिया में भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि पंडित नेहरू और लियाकत अली के बीच जो समझौता हुआ था वह क्या था.
कांग्रेस एवं कम्युनिस्ट पार्टी के जिन्ना की सोच रखने वाले लोग आम जनों को बहकाकर देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं.केंद्रीय मंत्री ने बेगूसराय की जनता से अपील किया कि देश तोड़ने वालों के बहकावे में न आये.सरकार यदि गैर मुस्लिम जो असुरक्षित हैं उन्हें कानून बनाकर अधिकार देने का काम कर रही है तो यह कोई गुनाह तो नहीं है.
उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने धारा-370,तीन तलाक,राम मंदिर आदि मामले को सुलह कर तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर दिया है.इस वजह से उनके पेट में दर्द हो रहा है.उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किया इसके लिये कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए.
यह सरकार पंडित नेहरू और गांधी की नहीं है जो खायेंगे हिंदुस्तान का और पटाखा छोड़ेंगे पाकिस्तान के लिये.देश के प्रधानमंत्री मां भारती के सच्चे सेवक हैं देश हित के लिये इन्होंने जो कदम उठाया वह बिल्कुल सही है.प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह,पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह,सुरेंद्र मेहता,कुंदन कुमार, सुमित सन्नी,अमरेंद्र कुमार अमर,मृत्युंजय कुमार वीरेश समेत अन्य मौजूद थे.
दिल्ली अग्निकांड में मौत के शिकार नवीन के परिजनों से मिले
छौड़ाही. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के नारायणपीपड़ पंचायत अंतर्गत बड़ी जाना गांव निवासी राजेंद्र राम का पुत्र नवीन की दिल्ली अग्निकांड में दर्दनाक मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिले. केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने मृतक पिता को गले लगाते कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है.केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी कोष से मृतक परिजनों को पांच लाख रूपये दिये जाने की बात कही.
केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी बेगूसराय को फोन पर कहा कि पीड़ित परिवार को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिये.वहीं छौड़ाही बीडीओ से संपर्क कर भवन से लेकर राशन कार्ड समेत सारी सुविधाएं प्रदान किया जाने की बात कही. उन्होंने मुसलमानों से आह्वान किया कि किसी के बहकावे में नहीं आयेें.मोदी सरकार ने महिलाओं को कई सामाजिक कुरीतियोंं के बंधन से मुक्त किया है.
पहले गैस कनेक्शन लेने के लिये मंत्री से परमिशन लेना पता था,किंतु मोदी सरकार घर-घर सुविधा दिया है.केंद्रीय मंत्री को स्थानीय ग्रामीण अरूण सिंह ने उच्च विधालय छौड़ाही में लगनेवाले हाट को बच्चों के खेल के लिये उपयोग करने एवं हाट को अलग करने संबंधी ग्रामीणों और स्कुली छात्रों से हस्ताक्षर युक्त स्मार पत्र समर्पित किया.
बखरी पहुंचे मंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला
बखरी . नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार देश भर में विरोध प्रदर्शन करने पर स्थानीय बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर करारा हमला किया है.सोमवार को श्री सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज नागरिकता संशोधन कानून का विरोध वही लोग कर रहे हैं.जिनको राम मंदिर का रास्ता साफ होने के वक्त विरोध करने की गुंजाइश नहीं मिली.
कश्मीर में 370 एवं 35 ए हटने के बाद जो उनका विरोध नहीं कर पाये थे. सांसद श्री सिंह अपने बखरी दौरे कार्यक्रम के तहत बखरी नगर भाजपा के नव निर्वाचित अध्यक्ष अमरनाथ पाठक के माता की निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने आये थे. साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संयोजक मनोरंजन वर्मा के घर पहुंच कर पुत्र के विवाहोपरांत वर वधु को आशीर्वाद दिया.