बेगूसराय : लोहिया नगर ओपी थाना क्षेत्र के आनंदपुर बाजार समिति स्थित पोखर में बुधवार को स्नान करने के दौरान एक किशोर व एक किशोरी डूब गये.
तालाब में स्नान कर रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और पानी में कूदकर डूबे किशोर-किशोरी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहियानगर ओपी थाना क्षेत्र के बाघा वार्ड नंबर 29 मोहल्ला निवासी मोहम्मद जसीम के 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद राहुल और मोहम्मद कौसर की 13 वर्षीय पुत्री रजिया खातून नहाने के क्रम में डूब गये.
सूचना मिलते ही लोहिया नगर ओपी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और मामले की तहकीकात में जुट गयी. खबर भेजे जाने तक डूबे बच्चों को पोखर से बाहर नहीं निकाला जा सका था. तालाब से बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलायी जा रही है. दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
