ट्रिपल मर्डर से 29 जून, 2016 को भी दहला था बेगूसराय

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर में 29 जून, 2016 को हुई ट्रिपल मर्डर की घटना ने बेगूसराय को दहला दिया था. 28 जून की रात शादी की सालगिरह मना कर अमित कुमार अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी एवं डेढ़ वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के साथ छत पर सोने चला गया था, लेकिन सुबह तीनों […]

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर में 29 जून, 2016 को हुई ट्रिपल मर्डर की घटना ने बेगूसराय को दहला दिया था. 28 जून की रात शादी की सालगिरह मना कर अमित कुमार अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी एवं डेढ़ वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के साथ छत पर सोने चला गया था, लेकिन सुबह तीनों की लाश बिस्तर पर मिली. तीनों की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर कर दी गयी थी.

अमित जमीन खरीद-बिक्री का कार्य करता था. एक साथ हुई पति, पत्नी एवं पुत्र की हत्या से बेगूसराय दहल गया था. घटना के बाद मृतक के छोटे भाई सुमित कुमार ने नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी राजू झा सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >