कल्पवास मेला शुरू, हर हर गंगे से गूंजा सिमरिया

बेगूसराय : सिमरिया घाट पर एक माह तक चलनेवाला कल्पवास मेले सोमवार से शुरू हो गया़ स्वामी चिदात्मनजी महाराज ने संत महात्माओं व गणमान्य अतिथियों के साथ मां गंगा के तट पर ध्वजारोहण किया. कल्पवासियों से सिमरिया धाम गुलजार हो गया है़ 17 नवंबर तक सिमरिया धाम स्वर्गलोक बना रहेगा. अहले सुबह गंगा स्नान के […]

बेगूसराय : सिमरिया घाट पर एक माह तक चलनेवाला कल्पवास मेले सोमवार से शुरू हो गया़ स्वामी चिदात्मनजी महाराज ने संत महात्माओं व गणमान्य अतिथियों के साथ मां गंगा के तट पर ध्वजारोहण किया. कल्पवासियों से सिमरिया धाम गुलजार हो गया है़

17 नवंबर तक सिमरिया धाम स्वर्गलोक बना रहेगा. अहले सुबह गंगा स्नान के बाद मां गंगा की पूजा अर्चना भी भजन-कीर्तन व जप-तप के बाद कल्पवासी अपने पुर्णकुटीर में पूरे नियम निष्ठा के साथ प्रसाद तैयार करते हैं.
जहां कल्पवासी भोग लगाकर इसे ग्रहण करते हैं और आसपास के लोगों के बीच भी वितरित करते हैं. इसमें मिथिलांचल समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत अन्य जगहों से कल्पवासी आते हैं और गंगा के तट पर कुटिया बनाकर एक माह तक मां गंगा की भक्ति में लीन रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >