िजले में एक लाख 67 हजार की आबादी बाढ़ से पीिड़त

बेगूसराय : जिले के 35 पंचायत के 137 गांव में एक लाख 67 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है. इनके लिए नाव,पॉलीथिन सीट,सामुदायिक रसोई, मेडिकल कैंप आदि जिला प्रशासन द्वारा संचालित किये जा रहे हैं. उक्त बातें सोमवार को कारगिल विजय सभा भवन में डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए […]

बेगूसराय : जिले के 35 पंचायत के 137 गांव में एक लाख 67 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है. इनके लिए नाव,पॉलीथिन सीट,सामुदायिक रसोई, मेडिकल कैंप आदि जिला प्रशासन द्वारा संचालित किये जा रहे हैं.

उक्त बातें सोमवार को कारगिल विजय सभा भवन में डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को सबसे अधिक 142 मिमी बारिश जिले में मापी गयी. वहीं 30 सितंबर की सुबह आठ बजे तक 78 मिमी का आंकड़ा प्राप्त हुआ है. इस वजह से भी बाढ प्रभावित लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा है.
पर दो से तीन दिनों में मौसम के साथ गंगा के जल स्तर में भी कमी होने की संभावना है.उन्होंने बताया कि वर्तमान में बाढ़ प्रभावित अंचलों में कुल 190 नावों का परिचालन, 3,108 पॉलीथिन सीट का वितरण, 21 स्थानों पर सामुदायिक रसोई,10 मेडिकल कैंप , 601 क्विंटल पशुचारा का वितरण किया गया है. उन्होंने बताया कि मटिहानी प्रखंड में मैं खुद सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया था. जहां साफ-सफाई के साथ कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है.
साथ ही बताया कि यदि किसी प्रकार की सूचना आमलोगों द्वारा दी जाती है. उसका तुरंत निराकरण किया जा रहा है.गंगा के जल स्तर के अलावा बूढ़ी गंडक के साथ अन्य कई छोटी-छोटी नदियों पर भी नजर बनाये हुए हैं. तटबंधों का जायजा लगातार अधिकारियों द्वारा लिया जा रहा है. डीएम ने आमलोगों से अपील किया कि आप अपने बच्चों पर खासकर ध्यान दे उन्हें घर से निकलने से मना करें.
क्योंकि बारिश और बाढ़ के दौरान ज्यादातर घटना पानी में नहाने की वजह से हुई है.बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो एनडीआरएफ की टीम मुस्तैद है.उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील किया कि नाव पर जरूरत से ज्यादा लोग न बैठे इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
वार्ता के दौरान जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि इस संकट की घड़ी में पीड़ितों की मदद में जिला प्रशासन का सहयोग करे. उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम का परिभ्रमण भी कराया जा रहा है जो बच्चें, दिव्यांग,असहाय,गर्भवती महिलाओं का लगातार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं. 29 सितंबर को गंगा का जल स्तर 42.62 मी मापी गयी थी दो से तीन दिनों में इस आंकड़ों में कमी होने की संभावना है. मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुए डीएम ने 01 अक्तूबर को सभी सरकारी व निजी विद्यालय को बंद करने का आदेश दिया है.
जिला प्रशासन द्वारा 06243-220500 कैंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है. जहां बाढ़ पीड़ितों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में मौसम की प्रतिकूलता की वजह से होने वाली समस्या की जानकारी दिया जा सकता है. प्रेसवार्ता में सहायक समाहर्ता निखिल धनराज,ओएसडी सच्चिदानंद सुमन,प्रभारी जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी भुवन कुमार मौजूद थे.
जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा
मटिहानी. जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बाढ़ पीड़ित पंचायत सिहमा,खोरमपुर,बलहपुर एक,बलहपुर दो,गोरगामा सहित अन्य जगहों का दौरा किया. वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी स्तर से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन का शिविर एवं दवा का शिविर लगाया गया है.
उन्होंने कहा कि पशु चारा पशु का दवा का भी जगह-जगह कैंप लगाकर वितरण करवाया जा रहा है .गोरगामा पंचायत के कौवाकोल प्राथमिक विद्यालय पर भोजन शिविर का जायजा लिया.वहां उपस्थित लोगों से भोजन और दवा की जानकारी ली.
साथ ही वहां उपस्थित लोगों ने डीएम से पॉलीथिन और पशु चारा की मांग किया. जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष नजर बनाये हुए हैं .मौके पर सदर एसडीओ संजीव चौधरी, डीसीएलआर, मटिहानी प्रखंड विकास पदाधिकारी भुवनेश मिश्र ,अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >