बेगूसराय : भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंहनेआज ट्वीट कर कहा है कि बिहार के बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों की हालत दुर्भाग्यपूर्ण है. बाढ़ पीड़ित क्षेत्र से अधिकारी नदारद है. अधिकारियों को फोन कर बुलाना पड़ रहाहै. उन्होंने कहा कि ये रवैया नहीं चलेगा.
भाजपा सांसद आज बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लेने निकले थे. इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि बेगूसरायकेविभिन्न इलाकों में बाढ़ की स्थिति बहुत भयावह है. क्षेत्रवासियों के लिए हर संभव मदद पहुंचाया जा सके इसके लिए लगातार अधिकारियों से बात कर रहा हूं.
