जनहित के कार्याें में गति लाये सरकार: माले

बेगूसराय : माले के नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओं के द्वारा जनता की सुनो जनता की करो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर जगह-जगह नुक्कड़ सभा के जरिये सरकारी दफ्तरों में जनहित के कार्याें को संपन्न करने में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद किया गया. इस […]

बेगूसराय : माले के नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओं के द्वारा जनता की सुनो जनता की करो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर जगह-जगह नुक्कड़ सभा के जरिये सरकारी दफ्तरों में जनहित के कार्याें को संपन्न करने में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद किया गया.

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का जत्था शहर के विभिन्न चौराहों पर सभा का आयोजन कर सरकार से जनहित के कार्यों को गति देने की मांग किया. मौके पर जिले को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समुचित सुविधा बहाल करने, शहर की जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने, सही से बिजली आपूर्ति करने, दाखिल खारिज में किये जा रहे गड़बड़ियों को दूर करने की मांग किया.
मौके पर खेग्रामस के राज्य उपाध्यक्ष चंद्रदेव वर्मा ने शहर के लोगों को जागरूक बनाते हुए इस अभियान से जुड़ने की अपील किया. मौके पर सुरेश पासवान रामानुज सिंह, कौशल पंडित, रंजीत कसेरा, प्रयाग पंडित, महादेव पासवान, विनय कुमार, भुवनेश्वर साह, अर्जुन सदा आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >