युवक का नाले में फेंका मिला शव

नावकोठी : थाना क्षेत्र के रजाकपुर में चमरडीहा चौर में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक के शव को देखने लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी. बाद में लाश की पहचान रविवार से लापता डीलर ब्रजेश कुमार के 24 वर्षीय भांजा रितेश कुमार के रूप में की गयी . थानाध्यक्ष शशि कुमार […]

नावकोठी : थाना क्षेत्र के रजाकपुर में चमरडीहा चौर में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक के शव को देखने लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी. बाद में लाश की पहचान रविवार से लापता डीलर ब्रजेश कुमार के 24 वर्षीय भांजा रितेश कुमार के रूप में की गयी .

थानाध्यक्ष शशि कुमार लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया. युवक के लाश मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. उसकी मां रामदुलारी देवी, नानी भोलिया देवी एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है . बताया जाता है कि उक्त युवक बचपन से ही अपने नाना के यहां रजाकपुर में रहता था जबकि अन्य दो भाई बहन अपने माता-पिता के साथ खगड़िया के सन्हौली में अपने पैतृक गांव में रहते हैं.
पिता गांव में ही मजदूरी करता है. घटना के संबंध में रितेश कुमार के मामा ब्रजेश कुमार ने बताया कि एक सितंबर को अन्य दिनों की भांति खाना खाकर अपने कमरे में गया और मोबाइल पर किसी से बात करते हुए अपने कमरे से निकल गया और वह उसी वक्त से लापता हो गया . सुबह मोबाइल पर संपर्क करने पर वह बंद मिला. बाद में उसके पैंट की तलाशी लेने पर गांव के ही एक विवाहित महिला के साथ संयुक्त फोटो मिला. बताया जाता है कि उसके साथ प्रेम- प्रसंग कई वर्षों से था.
इसी के तहत उसकी हत्या गर्दन दबाकर कर दी गयी और गांव के चमरडीहा चौर के राजकीय नलकूप नाले के बगल में फेंक दिया गया. इधर थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि पूूर्व में दिये गये आवेेदन पर मामला दर्ज किया जा चुका है. मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा. विदित हो कि इसी मामले को लेकर रजाकपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को थाना गेट पर प्रदर्शन एवं आगजनी किया था. इधर इस घटना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने लोग घर तक पहुंच रहे हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >