चमथा : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत अंतर्गत नंबर ग्राम में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना हुई,जिसमें एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान चमथा नंबर निवासी मोगल राय के बाइस वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की गयी है. परिजनों ने घायल युवक को तत्काल पीएचसी बछवाड़ा में भर्ती कराया.
चमथा में जमीन विवाद में चली गोली, युवक हुआ घायल
चमथा : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत अंतर्गत नंबर ग्राम में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना हुई,जिसमें एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान चमथा नंबर निवासी मोगल राय के बाइस वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की गयी है. परिजनों ने घायल […]

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नंबर ग्राम स्थित एक ही जमीन को मुकेश कुमार एवं दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने व अपने परिजनों के नाम से निबंधन कराया था. इसी बीच सोमवार को दूसरे पक्ष के लोग उक्त भूमि पर जेसीबी से मिट्टी खनन करने पहुंचे .
इस बात की जानकारी मिलने पर मुकेश कुमार अन्य लोगों के साथ उक्त स्थल पर पहुंचा और मिट्टी खनन कार्य को रोकने का प्रयास किया. जिसका विरोध करते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने मुकेश कुमार पर गोली चला दी. गोली मुकेश कुमार के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष परशुराम सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.
पुलिस के आने की पूर्व ही सभी बदमाश वहां से भाग निकले. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन कृतसंकल्पित है. मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल सभी बदमाशों को बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. समाचार भेजे जाने तक थाने में घायल की ओर से किसी तरह के आवेदन नहीं दिया गया था.