बिहिया/ अगिआंव : नगर पंचायत बिहिया व प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को ईद का पर्व भाईचारा, हर्षोल्लास व परंपरागत तरीके से मनाया गया. ईद को लेकर बुधवार की सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिहिया नगर स्थित बड़ी मस्जिद व छोटी मस्जिद, रानीसागर, बगही समेत अन्य जगहों की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. नमाज अदा करने के बाद घर-घर जाकर सेवईयां व अन्य व्यंजनों का हिंदू व मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोगों ने जमकर आनंद लिया.
गले मिल बच्चों ने भी दी बधाई
बिहिया/ अगिआंव : नगर पंचायत बिहिया व प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को ईद का पर्व भाईचारा, हर्षोल्लास व परंपरागत तरीके से मनाया गया. ईद को लेकर बुधवार की सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिहिया नगर स्थित बड़ी मस्जिद व छोटी मस्जिद, रानीसागर, बगही समेत अन्य जगहों की मस्जिदों में ईद की […]

इस दौरान नये परिधान में सजे-धजे युवकों, बच्चों व महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया. वहीं अगिआंव प्रखंड के अगिआंव, नारायणपुर, अजीमाबाद, बेरथ, पवना आदि क्षेत्रों के मुस्लिम भाइयों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ ईद मनायी. लगातार तीस दिनों तक रोजा रखने के बाद ईद की चांद दिखने पर बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे बच्चे-बूढ़े और जवान सबसे पहले अपने नजदीक के मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की.