बखरी : रविवार की रात करीब नौ बजे थाना क्षेत्र के मौजीहरी सिंह पंचायत के इमादपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी की. इस मामले में प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि बखरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनेस कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि इमादपुर गांव में दिलीप महतो के घर से शराब की होम डिलिवरी की जायेगा. इसी आधार पर बखरी थाने का एसआइ राजेश कुमार तथा ग्रिस कुमार दलबल के साथ छापेमारी के लिए निकल पड़े.
दो देसी कट्टा और शराब बरामद, एक गिरफ्तार
बखरी : रविवार की रात करीब नौ बजे थाना क्षेत्र के मौजीहरी सिंह पंचायत के इमादपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी की. इस मामले में प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि बखरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनेस कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि इमादपुर गांव में दिलीप महतो के घर […]

छापेमारी के दौरान सुखदेव महतो का पुत्र दिलीप महतो घर में ही था, जिसे उसे दबोच लिया गया. वहीं उसका पुत्र शराब कारोबारी जितेंद्र कुमार तथा रामचंद्र महतो का पुत्र राजीव कुमार मौके से फरार हो गया. डीएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान दिलीप महतो के पुत्र जितेंद्र के कमरे से दो देसी कट्टा एवं 15 कारतूस बरामद किये गये .
उसी कमरे से आईबीब्लू 375 एमएल की 266 बोतल तथा आरएस 375 की 94 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी . छापेमारी के दौरान जितेंद्र तथा राजीव पुलिस बल को देखते ही मौके से फरार हो गये. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि इस अभियान में मौजूद पदाधिकारी को भी पुरस्कृत किया जायेगा. प्रभारी थाना अध्यक्ष मनेस कुमार सिंह ने बताया कि सूचना है कि दोनों फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद बड़ी सफलता मिल सकती है.