टेंपो में ओवर लोडिंग का सिलसिला अब भी जारी

मंसूरचक : इलाके में टेंपो में ओवर लोडिंग का सिलसिला लगातार जारी रहने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. मंसूरचक समसा से बछवाड़ा, महेंद्र गंज कालीस्थान से दलसिंहसराय ,मानोपुर, मकदमपुर,मंदा जाने वाली सड़कों पर बेरोकटोक टेंपो वाले सवारी का जान जोखिम में डाल कर पैसे के लोभ में नीचे ऊपर ओवर लोडिंग कर […]

मंसूरचक : इलाके में टेंपो में ओवर लोडिंग का सिलसिला लगातार जारी रहने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. मंसूरचक समसा से बछवाड़ा, महेंद्र गंज कालीस्थान से दलसिंहसराय ,मानोपुर, मकदमपुर,मंदा जाने वाली सड़कों पर बेरोकटोक टेंपो वाले सवारी का जान जोखिम में डाल कर पैसे के लोभ में नीचे ऊपर ओवर लोडिंग कर चलते हैं. वहीं सब कुछ देखते हुए भी स्थानीय पदाधिकारी मौन साधे रहते हैं.

वहीं सवारी भी समय बचत के कारण अपनी जिंदगी को खतरे में डाल कर टेंपो पर लटक कर यात्रा कर रहे हैं. कई बार ओवर लोडिंग टेंपो समसा-दलसिंहसराय रोड में दुघर्टनाग्रस्त हो चुकी है. बावजूद इसके न तो टेंपोचालक और न ही यात्री इसको गंभीरता से ले रहे हैं.
जान जोखिम में डाल कर लोग यात्रा करते हैं . फिर ऊपर से नाजायज राशि की भी वसूली टेंपोचालक बेरोकटोक कर लिया करता हैं.स्थानीय छात्र-छात्राओं के साथ आम लोगों ने कई बार मंसूरचक सीओ के पास लिखित आवेदन देकर नाजायज भाड़ा वसूली करने, टेंपो पर ओवरलोडिंग करने जैसी शिकायत कर चुके हैं बावजूद समस्या जस की तस बनी है. स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >