खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

मानसी : मानसी थाना क्षेत्र के चकहुसैनी पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी बिनो यादव के पुत्र नेपल यादव केखे त में अचानक आग लग गयी. खेत में गेहूं की फसल को काट कर मजदूर द्वारा रखी गयी थी, जो आग की चपेट में आने से जल गया. लगभग दो बीघा खेत में रखी गेहूं […]

मानसी : मानसी थाना क्षेत्र के चकहुसैनी पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी बिनो यादव के पुत्र नेपल यादव केखे त में अचानक आग लग गयी. खेत में गेहूं की फसल को काट कर मजदूर द्वारा रखी गयी थी, जो आग की चपेट में आने से जल गया. लगभग दो बीघा खेत में रखी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी.

ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया. लेकिन आग बेकाबू होने से ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फिर गया और देखते ही देखते गेहूं का ढेर राख में तब्दील हो गया. पीड़ित किसान का रो रो कर बुरा हाल है. मौके पर साहेब यादव, पप्पू यादव, पंकज यादव, विकास यादव, किशोर यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >