अगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति राख

पीरो : अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव स्थित एक घर में अचानक आग लगने से लगभग चालीस हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार लहठान गांव निवासी दुलारचंद राम के घर खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिनगारी ने अचानक भीषण रूप धारण कर लिया, जिससे घर […]

पीरो : अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव स्थित एक घर में अचानक आग लगने से लगभग चालीस हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार लहठान गांव निवासी दुलारचंद राम के घर खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिनगारी ने अचानक भीषण रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखे बरतन, कपडे, फर्नीचर सहित अन्य सामान देखते-ही-देखते आग की चपेट में आकर जल गये.

गृहस्वामी के अनुसार आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखे सामान जलकर राख हो चुके थे. इस घटना से पीड़ित परिवार के यहां खाने तक को अनाज और सोने के लिए चौकी तक नहीं बची है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >