बेगूसराय : बिहार सरकार ने किसानों के कृषि कार्य व उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के अनुदान योजनाएं चला रही है, जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता में विकास हो सके.उन्हीं योजनाओं में से एक कृषि यांत्रिकरण योजना है, जिसके तहत किसानों को खेती में उपयोग आने वाले विभिन्न तरह के कृषि यंत्रों व संयंत्रों पर विभिन्न तरह की अनुदान दर पर उपलब्ध कराया जाता है.
नहीं मिल पा रहा है किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ, बढ़ी लोगों की परेशानी
बेगूसराय : बिहार सरकार ने किसानों के कृषि कार्य व उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के अनुदान योजनाएं चला रही है, जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता में विकास हो सके.उन्हीं योजनाओं में से एक कृषि यांत्रिकरण योजना है, जिसके तहत किसानों को खेती में उपयोग आने वाले विभिन्न तरह के कृषि यंत्रों […]

सरकार द्वारा बनायी गयी उक्त योजना का लाभ समय पर जिले के किसानों को नहीं मिल पाया है. इससे किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसान लंबें समय से यंत्रों पर मिलने वाली अनुदान की बाट जोह रहे है.
मात्र 27 लाख की अनुदान राशि का ही हो पाया है वितरण :जिले के सभी लाभुक किसानों के बीच कुल चार करोड़ 25 लाख की राशि को किसानों के विभिन्न अकाउंट में राशि का ट्रांसफर करना था, जिसमें मात्र 27 लाख की राशि का ही वितरण हो पाया है.
राशि के लाभ से अधिकांश किसान आज भी वंचित है, जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि 27 लाख की राशि का वितरण हो चुका है.शेष राशि का कोषागार से निकासी की प्रक्रिया जारी है. शीघ्र ही लाभुकों को राशि प्राप्त होगी.