बेगूसराय : सांसद भोला सिंह का निधन, अंत्येष्टि आज

बेगूसराय : बेगूसराय के सांसद डॉ भोला सिंह का शुक्रवार की शाम दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया. निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर छा गयी. शनिवार को पार्थिव शरीर पटना आते ही बेगूसराय एवं राज्य के विभिन्न हिस्सों से आये जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा […]

बेगूसराय : बेगूसराय के सांसद डॉ भोला सिंह का शुक्रवार की शाम दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया. निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर छा गयी. शनिवार को पार्थिव शरीर पटना आते ही बेगूसराय एवं राज्य के विभिन्न हिस्सों से आये जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.
विधानसभा परिसर एवं पार्टी कार्यालय के बाद उनकी पार्थिव शरीर को बेगूसराय लाया जायेगा. सबसे पहले उनके पार्थिव शरीर को सांसद के गृह क्षेत्र गढ़पुरा के दुनही ले जाया जायेगा, जहां लोग श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. 21 अक्टूबर को सुबह में सांसद के पार्थिव शरीर को बेगूसराय शहर स्थित अशोकनगर पोखड़िया आवास पर ले जाया जायेगा.
इसके बाद उनके शव को शहर के गांधी स्टेडियम में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए एक घंटे तक रखा जायेगा. दिन के 11 बजे सांस��� की शव यात्रा सिमरिया गंगा नदी के लिए प्रस्थान करेगी. भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, विधान पार्षद रजनीश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं की टीम पटना के लिए रवाना हो गयी.
उनकी शवयात्रा में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे. ज्ञात हो कि बेगूसराय सांसद आठ बार बिहार विधानसभा के सदस्य रहे, वहीं दो बार लोकसभा सदस्य रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >