गैस सिलिंडर फटने से बच्ची सहित पांच घायल

छौड़ाही के ऐजनी गांव में हुई घटना सभी घायलों का रोसड़ा के निजी क्लिनिक में चल रहा इलाज छौड़ाही : ओपी थाना क्षेत्र के ऐजनी गांव में रसोई गैस सिलिंडर फटने से साढ़े तीन साल की बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में घर के सभी महिला सदस्य शामिल हैं. […]

छौड़ाही के ऐजनी गांव में हुई घटना

सभी घायलों का रोसड़ा के निजी क्लिनिक में चल रहा इलाज
छौड़ाही : ओपी थाना क्षेत्र के ऐजनी गांव में रसोई गैस सिलिंडर फटने से साढ़े तीन साल की बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में घर के सभी महिला सदस्य शामिल हैं. गैस सिलिंडर फटने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. लोग इधर उधर भागने लगे. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार ऐजनी गांव निवासी अशोक साह के घर में देर शाम को महिला आशा देवी खाना बनाने गयी. इसी बीच अचानक सिलिंडर से रिसाव हो रहे गैस के कारण अचानक आग की तेज लपटें उठने लगी और सिलिंडर फट गया.
इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल के परिजन अशोक साह ने बताया कि गैस सिलिंडर फटने से 40 वर्षीया आशा देवी,22 वर्षीया पिंकी देवी,18 वर्षीया ज्योति कुमारी,15 वर्षीया कविता कुमारी तथा साढ़े वर्षीय बच्ची बेबी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी.घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सीमावर्ती क्षेत्र रोसड़ा के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया.सभी घायलों की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया.सभी घायलों का इलाज बेगूसराय के निजी क्लिनिक में चल रहा है.घायलों की हालत फिलहाल नाजुक बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >