बेगूसराय : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि तेज आंधी व बारिश के दौरान एक घर के गिर जाने से सो रही महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी.
उक्त महिला डलेवर महतो की पत्नी तेतरी देवी बतायी जाती है. इस घटना में गंभीर रूप से घायल पुत्री पूजा कुमारी को निजी क्लिनिक में दाखिल कराया गया है. शव को बछवाड़ा थाने की पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया.
