बेगूसराय: जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी अपराध कम नहीं हो रही है.जिले में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.
घटनास्थल पर ही मौत
मामला बेगूसराय मंसूरचक के जमाल्दीपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि युवक देर रात अपने घर में सो रहा था. तभी अपराधी उनके घर आये. अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. घटनास्थल पर ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल घटना की वजह सामने नहीं आई है.
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. घटना के वजह अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है. थाना अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.
अपराघिक घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द
बता दें कि बेगूसराय में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. इन दिनों अपराधी सक्रिय हो गए हैं. लगातार लूट और हत्या की घटनाएं हो रही है. इन दिनों अपराघिक घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है. पुलिस इन घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.
