पटना हाई कोर्ट में जजों और वकीलों के बीच बढ़ा विवाद, 11 मई को न्यायिक कार्य का बहिष्कार

PATNA NEWS : पटना हाई कोर्ट में जजों और वकीलों के बीच बढ़ते विवाद को लेकर बार एसोसिएशनों ने कड़ा रुख अपनाया है. पटना हाई कोर्ट की तीनों बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति की बैठक में न्यायाधीशों के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए 11 मई से न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया गया है.

PATNA NEWS : पटना हाई कोर्ट की तीनों बार एसोसिएशनों ने शुक्रवार को बेहद अहम बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. हाइकोर्ट के वकीलों के तीनों एसोसिएशनों के समन्वय समिति की बुलायी गयी बैठक में न्यायाधीशों के व्यवहार पर गहरी नाराजगी जताते हुए 11 मई को न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया गया है.

बेंच और बार के बीच दूरी बढ़ी : समिति

समन्वय समिति की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि हाल के दिनों में बार और बेंच के बीच दूरी बढ़ी है. वकीलों का आरोप है कि अदालत की कार्यवाही के दौरान कुछ न्यायाधीशों का व्यवहार “असम्मानजनक, अपमानजनक और अभद्र” रहा है. नोटिस में यह भी कहा गया कि कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी कुछ न्यायाधीशों के समक्ष पेश होने से असहज महसूस कर रहे हैं.

11 मई को सुबह 10:30 बजे से कार्य से दूर रहेंगे वकील

बार एसोसिएशनों ने रजिस्ट्रार जनरल (आरजी) कार्यालय की ओर से 7 मई को जारी एक नोटिस पर भी आपत्ति जताई है. समन्वय समिति ने इसे अधिवक्ताओं की भावनाओं के खिलाफ बताया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 11 मई को सुबह 10:30 बजे से वकील अपने पेशेवर कार्यों से दूर रहेंगे. इस निर्णय पर बार एसोसिएशन, एडवोकेट्स एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं. वकीलों के इस फैसले से हाई कोर्ट की न्यायिक कार्यवाही प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet prasad Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >