पीके को हराने के लिए भाजपा का नया फॉर्मूला, कार्यकर्ताओं को मिला रोज 10 घरों का टास्क

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने कार्यकर्ताओं को रोज 10 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य दिया है, जबकि जन सुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने छात्र आंदोलन को चुनावी मुद्दा बनाया है. दोनों पक्ष लगातार जनसभाओं और जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं.

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने नया टास्क दिया है. करबिगहिया और चांदपुर बेला में आयोजित जनसभाओं में भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति की महत्वाकांक्षा या राजनीतिक प्रयोग का नहीं, बल्कि बांकीपुर के विकास और जनता के भरोसे का चुनाव है. बांकीपुर को सलाह देने वाला नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने वाला प्रतिनिधि चाहिए.

प्रशांत किशोर पर साधा निशाना

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि प्रशांत किशोर लंबे समय तक दूसरे नेताओं के लिए चुनावी रणनीति बनाते रहे हैं, लेकिन अब वह बांकीपुर को अपनी राजनीतिक प्रयोगशाला बनाना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर की जनता किसी प्रयोग का हिस्सा नहीं बनेगी.

लोग ऐसे उम्मीदवार को चुनेंगे, जो हर समय जनता के बीच रहे, उनकी समस्याएं सुने और विकास के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करे. उन्होंने कहा कि चुनावी रणनीति बनाने और जनता का भरोसा जीतने में बड़ा अंतर होता है.

भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को खास जिम्मेदारी दी है. ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर दिन कम से कम 10 घरों में जाकर लोगों से संपर्क करें और भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में समर्थन जुटाएं.

रणबीर नंदन ने भी कार्यकर्ताओं से की अपील

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणबीर नंदन ने वार्ड-22 में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि रोज 10 मतदाताओं से मिलें, उन्हें एनडीए सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दें और भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रशांत किशोर ने छात्र आंदोलन का उठाया मुद्दा

जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने छात्र आंदोलन को चुनावी मुद्दा बनाया. उन्होंने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि लाठीचार्ज से आंदोलन नहीं रुकेगा. छात्रों को डराने और दबाने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि इस तरह के आंदोलन को ताकत के दम पर खत्म नहीं किया जा सकता.

इसे भी पढ़ें: बिहार पंचायत परिसीमन के लिए नई गाइडलाइन जारी, जानिए क्या-क्या बदलेगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >