जिप अध्यक्ष ने आधे दर्जन गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्या से हुए अवगत

बांका जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने रविवार को जिप सदस्य प्रीतम कुमार साह के साथ क्षेत्र के आधे दर्जन गांवों का भ्रमण कर जन समस्याओं से अवगत हुए.

शंभुगंज. बांका जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने रविवार को जिप सदस्य प्रीतम कुमार साह के साथ क्षेत्र के आधे दर्जन गांवों का भ्रमण कर जन समस्याओं से अवगत हुए. इस क्रम में जिला परिषद अध्यक्ष जिप सदस्य क्षेत्र के कर्णपुर, प्रतापपुर, पकरिया, चौतरा सहित आधे दर्जन गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. पकरिया पंचायत के मुखिया दीपक कुमार ने जिप अध्यक्ष से चौतरा गांव के बीच में गैढ़ा नदी पर पुल का निर्माण कार्य कराने और दाढ़ी गांव होते हुए पकरिया तक सड़क का निर्माण कार्य कराने की मांग की. इसी क्रम में प्रतापपुर, पकरिया, झखड़ा आदि के ग्रामीणों ने बिजली की भीषण समस्या से जिप अध्यक्ष को अवगत कराया. ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर जिप अध्यक्ष ने कहा कि इसके समाधान को लेकर वह प्रयास करेंगे. इस मौके पर पकरिया पंचायत के मुखिया दीपक कुमार सिंह, नीरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >