बांका को राष्ट्रीय सम्मान, जिप अध्यक्ष व मुखिया को मिलेगा नेशनल पंचायत अवॉर्ड 2025

Banka News : बांका जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है. जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव और बहेरा पंचायत के मुखिया ऋषिकांत साह का चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के लिए हुआ है. दोनों जनप्रतिनिधियों को नई दिल्ली के भारत मंडपम में सम्मानित किया जाएगा.

फुल्लीडुमर ( बांका ) से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट : फुल्लीडुमर प्रखंड सहित पूरे बांका जिले में खुशी का माहौल है. पंचायती राज विभाग द्वारा जारी सूची में बांका के दो जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है. आगामी 3 जून को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दोनों को सम्मानित किया जाएगा.

उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए किया जायेगा पुरस्कृत

जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव और बांका सदर प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के मुखिया ऋषिकांत साह का चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के लिए किया गया है. यह सम्मान पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट विकास कार्यों और बेहतर प्रशासनिक योगदान के लिए दिया जा रहा है.

भारत मंडपम में होगा सम्मान समारोह

पंचायती राज विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार आगामी 3 जून को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा. समारोह में देशभर के चयनित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा.

जिले में खुशी का माहौल

बांका जिले से दो जनप्रतिनिधियों के चयन होने की खबर के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है. स्थानीय लोगों और समर्थकों ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है.

जिप अध्यक्ष बोले- जनता के सहयोग का परिणाम

जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि जिले की जनता के अपार स्नेह, प्रेम और सहयोग के कारण ही विकास कार्यों को गति मिली है.उन्होंने कहा कि आगे भी जिले के विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा और पंचायत स्तर पर बेहतर योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा.

मुखिया ऋषिकांत साह ने जताई प्रतिबद्धता

बहेरा पंचायत के मुखिया ऋषिकांत साह ने कहा कि पंचायत के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी.

पंचायत स्तर के विकास कार्यों को मिली पहचान

स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत स्तर पर बेहतर सड़क, पेयजल, स्वच्छता और जनकल्याण योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का ही परिणाम है कि बांका जिले के जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >