गले में फंदा लगाकर युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका, जांच शुरू

बिहार के बेलहर में आपसी विवाद के चलते एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, सात लोगों पर केस दर्ज।

बेलहर (बांका). थाना क्षेत्र के बासमता पंचायत अंतर्गत बेला गांव में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गले में फसरी लगाकर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया. परिजनों ने शव को उठाकर थाना लाया. जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया. वहीं घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने बेलहर पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तथा वहां से साक्ष्य एकत्रित कर अपने साथ ले गयी. मृतक दिनेश यादव (40) की पत्नी बबीता देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही सात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पति दिनेश यादव पिता स्व कागो यादव गुरुवार की रात्रि शौच करने के लिए जा रहे थे. तभी पूर्व से आपसी विवाद को लेकर दामोदर यादव, सौदागर यादव, गाजो यादव, चंदू यादव, सनोज यादव, शंकर यादव, कमलेश यादव ने पति को पकड़ कर बहियार की तरफ ले जाने लगा.

मृतक की पत्नी पहुंची तो सभी आरोपित भागे

पत्नी ने कहा मैं हल्ला करते हुए पीछे पीछे गयी तो देखी कि पति जमीन पर गिरा पड़ा है. हमको देखकर उक्त सभी व्यक्ति भागने लगे. पति को उठाने का प्रयास किया तो देखा कि गले में फंदा लगाकर उनकी हत्या कर दी गयी है. घटना के बाद मृतक की पत्नी, मां सावित्री देवी, पुत्र रूपेश कुमार, राकेश कुमार, पुत्री सिंह को कुमारी, भाई सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार पूर्व से गोतीया के बीच जमीन विवाद चल रहा था.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

उधर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि आपसी विवाद में गले में फसरी लगाकर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हर एक बिंदु की जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >