Banka, रेल ट्रैक पार करते एक युवक जख्मी, रेफर

रेल ट्रैक पार करते एक युवक जख्मी, रेफर

बाराहाट( बांका) से अजय कुमार झा की रिपोर्ट, शनिवार की तड़के सुबह भागलपुर – दुमका रेल खंड पर पंजवारा हाल्ट के समीप ट्रेन के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के भंगा गांव निवासी अमन कुमार (25 वर्ष), पिता इतवारी पंडित के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक कान में इयर फोन लगा कर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार से गुजर रही सवारी ट्रेन की चपेट में आ गया.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने अपने कान में ईयरफोन लगा रखा था, जिसके कारण उसे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रैक पर काफी दूर तक जा गिरा.घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया गया , जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिल्लीगुडी रेफर कर दिया.चिकित्सक ने जख्मी की हालत नाजुक बताया है.थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन के धक्के से एक युवक जख्मी हुआ है.मामले की जांच की जा रही है.जीआरपी पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >