ऑटो पलटने से युवक जख्मी, मायागंज रेफर

धोरैया-सन्हौला मुख्य मार्ग पर बटसार गांव के समीप बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे ऑटो पलटने से उस पर सवार एक युवक जख्मी हो गया.

धोरैया. धोरैया-सन्हौला मुख्य मार्ग पर बटसार गांव के समीप बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे ऑटो पलटने से उस पर सवार एक युवक जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान करहरिया पंचायत के बैजनाथपुर गांव निवासी मु. जफीर के पुत्र मु. अजीम के रूप में हुई है. दुर्घटना को देख स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया. जख्मी की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डा. मनीष पोद्दार ने बेहतर चिकित्सा के लिए उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी के पिता ने बताया कि उसका पुत्र भारतीय स्टेट बैंक बटसार में खाता खोलवाने के लिए जा रहा था. इस दौरान ऑटो चालक द्वारा तेज रफ्तार में लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण ऑटो पलट गयी, जिससे पुत्र जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >