अमरपुर बांका से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट:
जिले के अमरपुर शहर के दिग्घी पोखर मुहल्ले में शनिवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पीड़ित युवक राजू यादव का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ.अपुर्व अमन सिंह के द्वारा किया गया.युवक का कराया जा रहा इलाज
मामले को लेकर अस्पताल में ईलाजरत जख्मी युवक ने बताया कि शनिवार की सुबह मुहल्ले के ही मंटू यादव अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर जबरन उनके घर के आगे बालू लदी ठेला गाड़ी लगा रहा था जब उन्होंने ठेला गाड़ी लगाने का विरोध किया तो मंटु यादव अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडे से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया.मामले को लेकर जख्मी युवक ने थाने में लिखित आवेदन दे कर कार्रवाई की मांग की ही है.
