पारिवारिक तनाव में बाराहाट के युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

Banka Suicide Case : बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक तनाव के चलते एक 40 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Banka Suicide Case : बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव में पारिवारिक तनाव के बीच 40 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घर में फंदे से लटका मिला युवक

मृतक की पहचान फुलहारा गांव निवासी बजरंगी यादव (40), पिता दिलीप यादव के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, वह पिछले कई दिनों से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थे. बताया जाता है कि देर रात उन्होंने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी.

घटना से परिवार और गांव में शोक

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर बाराहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है. प्रभात अपील यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो किसी विश्वसनीय परिजन, मित्र व मनोचिकित्सक से तुरंत बात करें. समय पर सहायता मिलना पर जीवन को बचाया जा सकता है.आत्महत्या समस्या का निदान नहीं है बल्की समाज, घर व परिवार को तोड़कर रख देती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार झा

अजय कुमार झा प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बाराहाट (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >