जहरीला पदार्थ खाकर एक युवक ने की आत्महत्या का प्रयास, साथियों ने अस्पताल में कराया गया भर्ती

बांका के बेलहर में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया, अब स्थिति सामान्य है।

बेलहर (बांका). थाना क्षेत्र के जोरीपार गांव में एक युवक ने घरेलू विवाद में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के बाद दोस्तों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ है.

दिल्ली में रह रहे भाई को वीडियो कॉल कर बताई जहर खाने की बात जानकारी के अनुसार, जोरीपार निवासी सुधीर यादव का पुत्र राकेश कुमार यादव घरेलू विवाद के कारण घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बगीचे में चला गया और वहां उसने चूहा मारने वाली दवा (विष) खा ली. दवा खाने के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो उसने खुद दिल्ली में काम कर रहे अपने छोटे भाई को वीडियो कॉल कर पूरी बात बताई. छोटे भाई ने तुरंत गांव में मौजूद दोस्तों और परिजनों को इसकी सूचना दी. साथियों ने बगीचे में पहुंचकर उसे गंभीर स्थिति में ढूंढा और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में भर्ती कराया.

ट्रैक्टर जुताई की बात पर हुआ था विवाद, पुलिस जांच में जुटी सीएचसी में डॉक्टरों द्वारा त्वरित प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद युवक की स्थिति सामान्य हो सकी है, फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित राकेश पेशे से ट्रैक्टर चालक है और खेतों की जुताई का काम करता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर से खेत जुताई की बात को लेकर घर में अपने दूसरे भाई के साथ उसकी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >