बाइक दुर्घटना में युवक का टूटा पैर, रेफर

कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया व पत्ताखार गांव के बीच स्थित नदी पार करने के दौरान बाइक दुर्घटना में जख्मी बाइक चालक के एक पैर की हड्डी टूट गई

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया व पत्ताखार गांव के बीच स्थित नदी पार करने के दौरान बाइक दुर्घटना में जख्मी बाइक चालक के एक पैर की हड्डी टूट गई. जख्मी बाबूलाल यादव पिता अखिलेश्वर यादव ग्राम लठाने थाना चांदन का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. फिर उसे बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूलाल यादव अपने ससुराल रिखिया राजहद गांव से बाइक द्वारा लठाने गांव लौट रहा था. पत्ताखार गांव के निकट असंतुलित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वह जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >