पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया कीटनाशक

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया कीटनाशक

बौंसी. बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत फागा पंचायत के प्रतापपुर गांव में रविवार को घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की. हालांकि समय पर इलाज होने से उसकी जान बच गयी. फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नरेश यादव के 28 वर्षीय पुत्र पंकज यादव का अपनी पत्नी सोनी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर युवक ने घर में रखी चूहे मारने वाली दवा (कीटनाशक) खा ली. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रंजन कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है. परिजनों ने बताया कि पंकज की शादी करीब एक वर्ष पूर्व बिशनपुर गांव में हुई थी. तब से पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था. रविवार को भी इसी तरह के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. इधर, अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की लिखित सूचना बौंसी थाना को दी गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पारिवारिक विवादों को सुलझा लिया जाए, तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है. डॉक्टर के अनुसार युवक की हालत अब स्थिर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >