अजगर सांप को पकड़कर युवक ने जंगल में छोड़ा

बंधुवा कुरावा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के दो साहसी युवकों ने शनिवार की देर रात अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा.

प्रतिनिधि, बौंसी. बंधुवा कुरावा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के दो साहसी युवकों ने शनिवार की देर रात अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा. जानकारी देते गांव के राजा दुबे ने बताया कि करीब 8 फीट लंबा और 20 से 25 किलो वजनी अजगर सांप सरैया और मेनकापहडी के बीच सड़क क्रॉस कर रहा था. सांप को देखकर आसपास गुजर रहे लोग भी दहशत में आ गये. इसी बीच दोनों साहसी युवकों ने साहस का परिचय देते हुए सांप को पकड़ लिया गया. हालांकि सांप के द्वारा युवक के हाथ को पूरी तरह से लपेट लिया गया था. बड़ी मशक्कत से सांप से हाथ को छुड़ाने के बाद उसे बोरे में बंद किया गया और रात में ही जंगल में छोड़ दिया गया. मालूम हो कि इन दिनों प्रखंड के कई इलाकों में अजगर सांप देखे जा रहे हैं. जंगली इलाका रहने की वजह से अक्सर यह सांप निकलकर गांव या सड़क के आसपास दिखाई दे जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >