दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक घायल

दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक घायल

कटोरिया बाजार के बांका रोड में हुई दुर्घटना, दोनाें बाइक भी क्षतिग्रस्त

कटोरिया. कटोरिया बाजार के बांका रोड में रविवार को दो बाइकों की टक्कर में आनंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव निवासी अनिल राय के पुत्र विक्रम कुमार जख्मी हो गया, जिसे कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सक डाॅ देवेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. जानकारी के अनुसार विक्रांत कुमार राय पोड़ैयाहाट से गेहूं लेकर बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था. कटोरिया बाजार के बांका रोड में बाइक चालक ने अचानक सड़क पर तेज गति से बाइक मोड़ दी, जिससे दोनों बाइक के बीच टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हुआ. बाइक चालक विक्रांत कुमार बुरी तरह से घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >