स्वत: मिलेगा 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ, किसी प्रक्रिया की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करायी जा रही है

प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक अमरपुर. मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करायी जा रही है. इसकाे लेकर विद्युत आपूिर्त प्रमंडल, अमरपुर के कार्यपालक अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि इस योजना की जानकारी सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. डोर-टू-डोर उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के पंपलेट के साथ विद्युत विपत्र की प्रति उपलब्ध करायी जा रही है. ताकि उपभोक्ता बिना किसी के झांसे में आये इस योजना को समझ सके. साथ ही प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जिसमें इस योजना से जुड़े हर एक बिंदुओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि लोगों को इसे समझने में कोई परेशानी न हो. यह जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक कोई भी शुल्क देय नहीं होगा. यदि 125 से ज्यादा 126 यूनिट खपत करते हैं तो एक यूनिट का पूर्व निर्धारित सब्सिडी दर के आधार पर विपत्र का भुगतान करना होगा. वहीं 1.1 किलोवाट सौर संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. जिसमें कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा पूर्ण वित्तीय सहायता दी जायेगी व अन्य घरेलू उपभोक्ताओं काे भी अतिरिक्त सब्सिडी दिया जायेगा. कार्यपालक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन या ओटीपी की जरूरत नहीं है, स्वत: इस योजना का लाभ मिलेगा. कोई साइबर फ्रॉड यदि कॉल के जरिये ओटीपी की मांग करें या कोई लिंक पर क्लिक करने के लिए कहे तो ऐसा बिल्कुल न करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >