नियमित टीकाकरण को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

प्रखंड सभागार में सोमवार को नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ बनाने एवं टीकाकरण से वंचित बच्चों को टीकाकरण से जोड़ने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई.

अमरपुर. प्रखंड सभागार में सोमवार को नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ बनाने एवं टीकाकरण से वंचित बच्चों को टीकाकरण से जोड़ने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यशाला का उद्घाटन बीडीओ प्रतीक राज एवं रेफरल प्रभारी डॉ दीप्ति सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान पीसीआइ भागलपुर के डीसी आनंद कुमार एवं पीसीआइ बांका के डीसी रमेश कुमार ने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को टीकाकरण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. कहा कि क्षेत्र में जीरो डोज बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शत-प्रतिशत टीकाकृत करना आवश्यक है, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह सके. उन्होंने बताया कि प्रखंड में फिलहाल टीकाकरण से इंकार करने वाले बच्चों की संख्या छह है. जिस पर बीडीओ ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग, आइसीडीएस, जीविका एवं पीआरआइ के आपसी समन्वय से संबंधित परिवारों को जागरूक कर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाय. उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सके और क्षेत्र का कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे. इस मौके पर एलएस आशा कुमारी, अस्पताल प्रबंधक ऋषि कुमार, बीएचएम डॉ यशराज, बीसीएम सुमन भारती, जीविका सीसी जॉयदीप आनंद, मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव, पीसीआइ-बीसी सतीश चंद्र समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >