कीटनाशक खाने से महिला की तबीयत बिगड़ी

सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोरियाचापर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया.

बांका. सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोरियाचापर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. घटना के बाद महिला सुनीता देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक के द्वारा महिला का उपचार किया गया. ——— मेडिकल स्टोर को एसडीएम ने किया सील बांका. सदर अस्पताल के समीप एक मेडिकल स्टोर को बांका एसडीएम राजकुमार ने सील कर दिया है. बताया जा रहा है कि ईमेल के माध्यम से डीएम नवदीप शुक्ला को मेडिकल स्टोर में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. शिकायत के आलोक में डीएम के निर्देश पर एसडीएम व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर लक्ष्मण पंडित के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया था. इसी क्रम में टीम ने मेडिकल स्टोर की जांच की. इसमें गड़बड़ी मिलने पर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है. इसके साथ आगे की कार्यवाही की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >