जहरीला कीड़ा काटने से महिला गंभीर, सीएचसी में चल रहा इलाज

Banka News : घर में सोयी एक महिला के हाथ की अंगुली में जहरीला कीड़ा के काट लिया. इससे उसकी स्थिति बिगड़ गयी. जख्मी महिला को गंभीर हालत में परिजनों ने कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

बड़फेरा गांव निवासी विनोद दास की 50 वर्षीय पत्नी मिलवा देवी घर में सो रही थीं. इसी दौरान किसी विषैले कीड़े ने उनके हाथ की अंगुली में काट लिया. शुरुआत में परिवार को इसकी जानकारी नहीं हुई. लेकिन कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी.

गंभीर हालत में कटोरिया सीएचसी में कराया गया भर्ती

महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उन्हें कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सक डॉ शैलजानंद शुक्ला ने प्राथमिक उपचार किया.अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला की स्थिति पर मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है. फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.

अचानक तबीयत बिगड़ने से घबराये परिजन

परिजनों ने बताया कि मिलवा देवी पूरी तरह सामान्य थीं और रात में घर में सो रही थीं. विषैले कीड़े के काटने के कुछ समय बाद ही उन्हें तेज दर्द और बेचैनी महसूस होने लगी. इसके बाद शरीर में असर बढ़ने पर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे.ग्रामीण इलाकों में बारिश और गर्मी के मौसम में विषैले कीड़े-मकोड़ों की घटनाएं बढ़ जाती हैं. डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी जहरीले कीड़े के काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >