कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार महिला जख्मी, रेफर

कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार महिला जख्मी, रेफर

धोरैया. पुनसिया-धोरैया मुख्य मार्ग पर रकौली पुल के पास कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार चांदपुर गांव निवासी महिला उषा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह वह अपने पति वासुकी मंडल के साथ बाइक से गंगा स्नान करने जा रही थी. इसी दौरान कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी. इससे महिला का हाथ व सिर पूरी तरह से कुचल गया. आनन- फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉक्टर दीपक कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. इसके उपरांत उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. चिकित्सक के मुताबिक महिला की स्थिति नाजुक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >