अश्लील टिप्पणी का विरोध किया तो महिला पीटा, थाने में शिकायत

थाना क्षेत्र के बेलारी गांव की महिला के साथ गांव के ही एक युवक के द्वारा अश्लील टिप्पणी करने का विरोध करने पर मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बेलारी गांव की महिला के साथ गांव के ही एक युवक के द्वारा अश्लील टिप्पणी करने का विरोध करने पर मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार, बेलारी गांव की एक महिला घरेलू सामग्री की खरीदारी कर शंभुगंज बाजार से घर जा रही थी. जहां रास्ते में ही गांव के दीपक कुमार महिला को देखकर अश्लील टिप्पणी करने लगा. जब महिला ने टिप्पणी करने से विरोध किया तो मारपीट करते उसे जख्मी कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला के पति राजस्थान में नौकरी करते हैं. घटना के बाद पीड़िता संगीता देवी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दीपक कुमार के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >