बकरी को लेकर विवाद में महिला से मारपीट, मामला दर्ज

शंभुगंज थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में खेत में बकरी घुसने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में खेत में बकरी घुसने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया. विरोध करने पर दबंगों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. पीड़िता किरण देवी, पति रामबरन यादव ने बताया कि वह अपने खेत में सब्जी की खेती करती है. गांव के ही राम ज्योति माता की बकरी अक्सर उनके खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाती थी. कई बार विरोध करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ. शुक्रवार को जब बकरी फिर से खेत में पहुंची और किरण देवी ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया. आरोप है कि राम ज्योति माता, उनके पुत्र विवेक महतो और छोटू महतो ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की. घटना के बाद किरण देवी ने थाना पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी. वहीं आरोपित पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >