बकरी को जहर खिलाकर मारने के आरोप में महिला के ���ाथ मारपीट

शंभुगंज थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव में एक महिला पर बकरी को जहर खिलाकर मार देने का आरोप लगाते हुए मारपीट की गयी है.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव में एक महिला पर बकरी को जहर खिलाकर मार देने का आरोप लगाते हुए मारपीट की गयी है. जानकारी के अनुसार, गांव की कलावती देवी पति मृत्युंजय यादव पर गांव के ही पिंटू यादव द्वारा दो बकरी को जहर खिलाकर मार देने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज किया जाने लगा, जिसका कलावती देवी ने विरोध किया तो पिंटू यादव सहित अन्य परिवार के लोगों ने मिलकर मारपीट की. पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर गांव के ही पिंटू यादव, गुरु यादव दोनों के पिता राम रूप यादव सहित चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर लिखित आवेदन दिया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >