घरेलू विवाद में ससुर व देवर ने महिला को पीटकर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत अंतर्गत जैठोर कंझियां गांव में घरेलू विवाद को लेकर ससुर व देवर ने एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत अंतर्गत जैठोर कंझियां गांव में घरेलू विवाद को लेकर ससुर व देवर ने एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी अपतमा देवी पति अशोक यादव का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी महिला ने बताया कि गत मंगलवार की रात्रि जबरन उनका ससुर संजय यादव तथा देवर बिट्टू यादव उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी व डंडा से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच-बचाव करने आये पति को भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >