शंभुगंज के इटवा गांव में महिला के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

शंभुगंज के इटवा गांव में महिला के साथ मारपीट

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के इटवा गांव में घरेलू विवाद को लेकर महिला को उसके ही ससुर और देवर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. जानकारी के अनुसार इटवा गांव में मंगलवार की शाम घरेलू विवाद में ससुर ब्रह्मदेव चौधरी और देवर दीपक चौधरी ने घर में घुसकर महिला कंचन देवी पति छोटू चौधरी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. घटना के वक्त महिला के पति छोटू चौधरी मजदूरी करने प्रदेश गये हुए है. इस घटना के बाद पीड़ित महिला अपने मायके में सूचना देकर अपनी मां मीरा देवी और पिता राजीव चौधरी को बुलाकर दोनों के साथ मंगलवार को थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए देवर और ससुर पर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं आरोपी ससुर और देवर ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >