किराना दुकान में आग लगने से हजारों की संपत्ति जली

हसाय गांव स्थित सुल्तान अंसारी के एक किराना दुकान में रविवार की रात आग लग जाने से दुकान में रखे नकदी सहित दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया.

धोरैया. धनकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत काठबनगांव बीरबलपुर पंचायत के हसाय गांव स्थित सुल्तान अंसारी के एक किराना दुकान में रविवार की रात आग लग जाने से दुकान में रखे नकदी सहित दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. दुकान से आग की लपटें निकलता देख ग्रामीणों के द्वारा तत्परता दिखाते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया गया और आगे होने वाले नुकसान से बचा लिया गया. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात सुल्तान अंसारी अपने परिजन के साथ तरावीह पढ़ कर सोने जा रहे थे, तभी सुल्तान ने अपने दुकान से निकल रहे आग की लपटों को देख शोर मचाया. आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और दुकान से निकल रही आगे की लपटों पर काबू पा लिया गया. पीड़ित सुल्तान ने बताया कि रविवार को दुकान में बिक्री हुए नकदी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया. सुल्तान ने बताया कि दुकान जल जाने से परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दुकान में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >