घरेलू विवाद में महिला के साथ मारपीट

शंभुगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है. जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद में महिला शिल्पी कुमारी पति मिथलेश कुमार मंडल को ससुर सिकंदर मंडल, सास अंजु देवी एवं देवर राहुल कुमार ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. पीड़ित महिला ने बताया कि घरेलू विवाद में पहले कहासुनी होने लगी फिर बात बढ़ते ही सभी लोगों ने गाली-गलौज करने लगा, जिसका विरोध किया तो सभी लोगों ने मिल कर मारपीट की. बताया कि जब मेरे पति मिथलेश कुमार मंडल बचाव करने आये तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. घटना से आहत दंपति बच्चों के साथ थाना पहुंचे और पूरी जानकारी पुलिस को दी और तीनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं सभी आरोपितों ने अपने ऊपर लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >