चुटिया गांव में महिला के साथ मारपीट

चुटिया गांव में महिला के साथ मारपीट

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के चुटिया गांव में एक महिला के साथ मारपीट किया गया. जानकारी के अनुसार गांव में दबंगों ने मामूली विवाद को लेकर घर में घुसकर नुसरत बानो पति मो. मुस्ताज के साथ मारपीट किया. घटना के बाद पीड़ित महिला ने सोमवार को थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही मो. कादिर, मो. इमरान, मो. कौशिक, मो. सक्तार के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं मो. कादीर, मो. इकराम ने अपने उपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले कि जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >