महिला व उसके पति से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

अपने पति के साथ मायके आयी महिला के साथ मारपीट की घटना घटित हो गयी और इसके बाद पीड़िता रंजू देवी के बयान पर रजौन थाना में दर्ज करायी गयी है.

बांका/रजौन. अपने पति के साथ मायके आयी महिला के साथ मारपीट की घटना घटित हो गयी और इसके बाद पीड़िता रंजू देवी के बयान पर रजौन थाना में दर्ज करायी गयी है. पीड़िता ने आवेदन में तीन लोगों पर मारपीट, जान से मारने की कोशिश तथा सोने की चैन छीनने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलपुर निवासी रंजू देवी पति मुकेश महतो, बीते 10 मार्च को अपने पति के साथ अपने मायके रजौन थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव आयी थी. पीड़िता के अनुसार, नौ मार्च 2026 को उनके पिता शालिग्राम प्रसाद सिंह और मां नीलम देवी के साथ उनके भाई अवधेश कुमार सिंह और उसकी पत्नी मंजू देवी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. मारपीट की जानकारी मिलने पर रंजू देवी अपने पति के साथ मायके पहुंचकर जानकारी ले रही थी तभी अवधेश कुमार सिंह, किरण देवी उर्फ सुधा देवी और मंजू देवी तीनों एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया. आरोप है कि अवधेश कुमार सिंह ने लोहे की रॉड से उनके पति मुकेश महतो के सिर पर वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. वहीं किरण देवी और मंजू देवी ने भी लाठी-डंडे से मारपीट कर रंजू देवी को घायल कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >